छत्तीसगढ़

घर से 500 मीटर की दूरी पर मिला व्यापारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Nilmani Pal
7 Aug 2022 3:52 AM GMT
घर से 500 मीटर की दूरी पर मिला व्यापारी का शव, जांच में जुटी पुलिस
x
छग

कवर्धा। कवर्धा थाना क्षेत्र में नवीन बाजार के पीछे गुरु नाले के पास झाड़ियों में शनिवार को एक व्यापारी की लाश मिली है। शरीर पर छिलने और जख्म के निशान पाए गए हैं। शव अर्धनग्न अवस्था में थी। इसके आधार पर उसकी हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस अभी खुलकर यह स्वीकार नहीं रही है। मृतक की पहचान विनोद कौशिक (38) वार्ड- 26 घोठिया रोड के रूप में की गई है।

मोहल्ले में उसकी कपड़े और खाद-बीज की दुकान है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे विनोद घर से पैदल सैर करने निकला था। इस बीच उसकी अपने बेटे से फोन पर बात भी हुई थी। उसने बेटे से कहा था कि वह जल्दी घर लौट रहा है, लेकिन रातभर नहीं आया। इस दौरान परिजन उसे लगातार कॉल कर रहे थे, लेकिन विनोद ने फोन उठाया। शनिवार सुबह घर से करीब 500 मीटर की दूर पर नवीन बाजार के पीछे गुरु नाले के पास उसकी अर्धनग्न लाश पाई गई।

मृतक विनोद कौशिक मूलत: ग्राम मिरमिट्‌टी का रहने वाला है। काफी समय से वह अपने फैमिली के साथ कवर्धा के वार्ड- 26 में घोठिया रोड स्थित किराए के मकान में रह रहा था। फैमिली में पत्नी और 3 बच्चे हैं। मकान से लगा हुआ दो कांप्लेक्स भी किराए पर लिया है। एक कांप्लेक्स में कपड़े की दुकान खोला है, जिसमें उसकी पत्नी बैठती है। दूसरे में कृषि केंद्र खोला है, जिस पर वह खुद बैठता था।

Next Story