छत्तीसगढ़

नकली ईनो, ऑल आउट और आयोडेक्स के साथ व्यापारी गिरफ्तार

Nil dhankar
21 May 2023 5:42 PM IST
नकली ईनो, ऑल आउट और आयोडेक्स के साथ व्यापारी गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर। नकली सामान बेचने का धंधा करने वाले एक व्यापारी पर बिलासपुर पुलिस ने रेड कर कार्रवाई की है. पुलिस ने व्यापार विहार स्थित नरेश ट्रेडिंग के मालिक कमलेश मखीजा को नकली iodex, eno , all out , black hit के अवैध व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने आरोपी के पास से नकली ईनो 3000 पैकेट, ब्लैक हिट 100 आयोडेक्स 150, ऑल आउट 500 जब्त किए है. जिसकी कुल कीमत 1.60 लाख रूपए बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक आरोपी कमलेश मखीजा पिता भाखचंद माखीजा उम्र 42 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी बिलासपुर में रहता है. पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह (भा.पु.से) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में ACCU बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में व्यापार विहार स्थित नरेश ट्रेडिंग सेंटर में डुप्लीकेट सामान के विरुद्ध सफल रेड कार्रवाई की गई.



Next Story