छत्तीसगढ़

दुकान में ट्रेलर घुसने से व्यापारी घायल

Nilmani Pal
13 Jan 2023 4:21 AM GMT
दुकान में ट्रेलर घुसने से व्यापारी घायल
x

बिलासपुर। दुकान में ट्रेलर घुसने से दुकानदार घायल हो गया और सामान टूट फूट गए। उन्होंने करीब 15 लाख रुपए के नुकसान की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है। ग्राम पेंड्रीडीह निवासी मोहन नाग पिता नरोत्तम सिंह (48) गांव में रोजी मजदूरी करते हैं। पेंड्रीडीह ओवरब्रिज के पहले सकरी बाई पास रोड के किनारे उन्होंने 8 कमरे का मकान बनाया।

सभी को दुकान के लिए किराए पर दिया है। इन्हीं में से एक दुकान को देवचरण साहू ले रखा है। गुरुवार की रात करीब 2.40 बजे उसके दुकान के भीतर ट्रेलर घुस गया। अंदर देवचरण सो रहा था। हादसे में उसे चोट लगी और वह घायल हो गया। भीतर रखे रखे दो फ्रिज, बर्तन, बाइक क्षतिग्रस्त हो गए।

Next Story