छत्तीसगढ़

हाईवे में ट्रैक्टर का कहर, आफत में आई दो लोगों की जान

Nilmani Pal
6 Jun 2023 10:25 AM IST
हाईवे में ट्रैक्टर का कहर, आफत में आई दो लोगों की जान
x
छग

कोरबा। हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाइवे पर ग्राम कपट के पास हुई, जहां पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने बाइक को ठोकर मार दी।

बाइक में चटवाना निवासी लक्ष्मण पोर्ते और लारी पारा (नवापारा) निवासी संजय कुमार आर्म सवार थे, जो किसी काम से ग्राम रज कम्मा जा रहे थे। घटना में वे दोनों दूर तक घसीटते चले गए जिसे गंभीर रूप से घायल हो गए। तपती धूप में सड़क पर पड़े रहने से उनके शरीर में कई जगह फफोले भी पड़ गए। उन्हें पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story