छत्तीसगढ़

CG: 103 बोरी अवैध धान के साथ ट्रैक्टर जब्त

jantaserishta.com
14 Dec 2024 8:03 PM IST
CG: 103 बोरी अवैध धान के साथ ट्रैक्टर जब्त
x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का कार्य तेजी से चल रहा है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान परिवहन एवं अवैध धान पर रोक लगाने हेतु चेक पोस्ट एवं जांच दल का गठन किया गया है। जिनके द्वारा नियमित रूप से सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 13 दिसम्बर को तहसील तमनार के हमीरपुर चेक पोस्ट ओडि़सा बार्डर पर 103 बोरी अवैध धान की जप्ती की गई।
उक्त धान को ग्राम तिलाईपाली के विजय गुप्ता द्वारा ट्रैक्टर में लोड करके लाया जा रहा था। ट्रैक्टर सहित धान को जब्ती कर हमीरपुर समिति को सुपुर्दगी दी गई और जप्त धान का मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story