छत्तीसगढ़

खेती कार्य के दौरान पलटी ट्रैक्टर, 2 बच्चों की मौत

Nil dhankar
5 May 2023 9:57 AM IST
खेती कार्य के दौरान पलटी ट्रैक्टर, 2 बच्चों की मौत
x
छग वीडियो

Bastar। बस्तर में खेती कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक कावडगांव में ट्रैक्टर पलटने से 2 बच्चों की मौत हो गई है. हादसा बस्तर ब्लॉक में हुई है. जहां खेत में ट्रैक्टर चलाते वक्त ये हादसा हुआ. वही 3 घायल घायलों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रिफर किया गया है. फ़िलहाल पुलिस ने हादसे को लेकर केस दर्ज कर लिया है.

भानपुरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार मृतक और घायल सभी लोग किसान सुकरू के परिवार के हैं. खेत में ट्रैक्टर लेकर खेती संबंधी काम के लिए गए हुए थे, तभी अचानक ट्रैक्टर के पलटने से दो बच्चों की दबकर मौके पर मौत हो गई. मृतक बच्चों की उम्र 6 और 7 साल है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर

Next Story