छत्तीसगढ़
मामूली विवाद में ट्रैक्टर चालक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
4 Aug 2026 5:24 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार दूसरे दिन चाकूबाजी और हत्या की वारदात ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। जामुल थाना क्षेत्र के नारधा इलाके में मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने 36 वर्षीय ट्रैक्टर चालक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जामुल थाना क्षेत्र के नारधा बस्ती में हुई। मृतक की पहचान भीषम गायकवाड (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पेशे से ट्रैक्टर चालक था और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। भीषम की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भीषम गायकवाड और जामुल निवासी अरविंद चतुर्वेदी उर्फ लोमन (40 वर्ष) के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने गुस्से में चाकू निकालकर भीषम पर हमला कर दिया। चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल भीषम को तत्काल अपैक्स अस्पताल, कुम्हारी ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। पुलिस ने पहले घायल की स्थिति को देखते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास (हाफ मर्डर) का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। लेकिन इलाज के दौरान भीषम की मौत होने के बाद अब पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला मामूली विवाद का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वारदात में प्रयुक्त चाकू और अन्य साक्ष्य भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। लगातार दूसरे दिन जिले में चाकूबाजी और हत्या की घटना सामने आने से कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsदुर्ग न्यूजजामुल हत्यानारधा चाकूबाजीभीषम गायकवाडट्रैक्टर चालक की हत्याअरविंद चतुर्वेदी लोमनजामुल पुलिसछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजचाकू मारकर हत्याअपैक्स अस्पताल कुम्हारीMurder Case DurgChhattisgarh CrimeJamuI NewsBreaking NewsPolice InvestigationKnife AttackCrime News Hindiहत्या मामलादुर्ग अपराध समाचारCG NewsDurg NewsJamul murderNardha stabbingBhisham Gaikwadmurder of tractor driverArvind Chaturvedi LomanJamul PoliceChhattisgarh crime newsfatal stabbingApex Hospital KumhariJamul NewsCrime NewsMurder caseDurg crime newsCG News.
Next Story





