छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत, अवैध रेत खनन के दौरान हुआ हादसा

Nil dhankar
1 March 2022 8:52 AM IST
ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत, अवैध रेत खनन के दौरान हुआ हादसा
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के लखराम में खारंग नदी से अवैध रूप से रेत निकाल रहे ट्रैक्टर का इंजन पलट गया। इससे ट्रैक्टर का ड्राइवर इंजन और ट्राली के बीच फंस गया। घटना के बाद ड्राइवर के साथी मौके से भाग खड़े हुए। उन्होंने गांव में इसकी जानकारी दी। इस पर ड्राइवर के स्वजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव निकालकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

रतनपुर क्षेत्र के लखराम में रहने वाले सहदेव केंवट(22) स्वयं का ट्रैक्टर चलाते हैं। सोमवार की सुबह वे खारंग नदी से रेत निकालने के लिए गए थे। सुबह छह बजे के करीब वे नदी से रेत भरकर सड़क की ओर आ रहे थे। नदी से चढ़ाई में चढ़ते समय ट्रैक्टर का इंजन उलटकर ट्राली की ओर पलट गया। इससे ड्राइवर इंजन और ट्राली के बीच में फंस गया। घटना के बाद उसके साथी मौके से भाग निकले।

Next Story