छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, हादसे में जीजा और साला की हुई मौत

Nilmani Pal
28 Dec 2022 12:10 PM GMT
ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, हादसे में जीजा और साला की हुई मौत
x
छग

दंतेवाड़ा। जिले में ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई है। हादसे में बाइक सवार जीजा और साला की मौत हो गई है। बाजार से लौटते समय बाइक सवार हादसे का शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि, दोनों मृतक BJP अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुड़ामी के रिश्तेदार थे। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को भी पकड़ लिया है। मामला जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के पालनार गांव के निवास सहदेव मुड़ामी (26) अपने साला अक्षय कुमार मुड़ामी (24) के साथ टिकनपाल बाजार गए हुए थे। वहां से लौटते समय नक्सल प्रभावित गांव पेंटा के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि, बाइक सवार दोनों युवक काफी दूर तक फेंका गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी पास के ही गांव के ग्रामीणों को दी। जब गांव वाले पहुंचे तो उन्होंने दोनों युवकों को पहचान लिया। जिसके बाद परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई। इधर, बुधवार की सुबह दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीण रीति-रिवाज के अनुसार गांव में ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कुआकोंडा थाना प्रभारी एमएस लहरे ने बताया कि, ट्रैक्टर चालक गुड़िया राम ओयामी को भी पकड़ लिया गया है।

Next Story