छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, काम कर घर लौट रहे थे किसान परिवार

Nil dhankar
6 Jan 2022 8:44 AM IST
ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, काम कर घर लौट रहे थे किसान परिवार
x
छग न्यूज़

मुंगेली। लोरमी थाना क्षेत्र के रेहूंटा इलाके में रहने वाले किसान परिवार के तीन लोग ट्रैक्टर से काम कर घर लौट रहे थे। रेहूंटा में ही उनकी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बगल के नहर में जा गिरी। घटना के बाद तीनों करीब आधे घंटे तक ट्रैक्टर में फंसे रहे। आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें किसी तरह निकाला गया।

पहले तीनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर फिर उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया। इस मामले का दुखद पहलु यह रहा की घटना के बाद पुलिस को तत्काल जानकारी दी गई थी। लेकिन पुलिस घटना के 3 घंटे बाद मौके पर पहुंची। जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी है।


Next Story