छत्तीसगढ़
प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में विद्यार्थियों को लोअर टी-शर्ट एवं दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित
Shantanu Roy
6 Aug 2026 4:45 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। शासन की मंशानुरूप छात्रावासों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ-साथ उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप लोअर, टी-शर्ट, जूते, मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। इसी व्यवस्था के तहत प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, महासमुंद में छात्रावासी बच्चों को अधीक्षक श्री नीलेश खांडे द्वारा लोअर, टी-शर्ट एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उल्लेखनीय है कि दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों के विद्यार्थी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से विकासखंड एवं जिला मुख्यालय स्थित छात्रावासों में प्रवेश लेते हैं।
विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने तथा उन्हें छात्रावासों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा विभिन्न प्रोत्साहनात्मक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, महासमुंद विद्यार्थियों के लिए पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। यहां गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन की व्यवस्था के साथ प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को शिक्षाप्रद फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है। साथ ही विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिदिन विशेष अध्ययन एवं डाउट क्लास का आयोजन भी किया जाता है। हरा भरा एवं स्वच्छ परिसर, अनुशासित वातावरण तथा विद्यार्थियों की समग्र आवश्यकताओं का ध्यान रखने वाली व्यवस्थाओं के कारण छात्रावास बच्चों के लिए घर जैसा माहौल प्रदान कर रहा है। जिससे विद्यार्थी छात्रावास में रहकर अध्ययन करने में रुचि ले रहे हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





