नेशनल हाईवे के किनारे गिरा टावर, 4 मजदूरों की मौत, सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया के पास नेशनल हाईवे के किनारे टावर गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 1 मजदूर घायल हुआ है। हादसा तब हुआ जब टावर शिफ्टिंग का काम चल रहा था। बताया जाता है कि शिफ्टिंग के दौरान अचानक टावर झुक गया। इस दौरान टावर में चढ़कर काम कर रहे मजदूर ऊंचाई से गिर गए। पांचों मजदूरों को गंभीर चोटें आईं जिसके बाद जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचते-पहुंचते 4 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। टावर शिफ्टिंग का काम सीएसपीटीसीएल ( छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड) कर रही थी। हादसे की जद में आए सभी मजदूर झारखंड के हजारीबाग जिले के गोविंद गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मजदूरों के नाम इस प्रकार हैं- गोविंद भुइयां, गोविंद पंडित, सुरेश रविदास, ईश्वरी दुरि, खेमलाल महतो और नेमचन्द महतो।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





