छत्तीसगढ़

शिक्षा से स्वर्णिम भविष्य की ओर: मंत्री नेताम

Shantanu Roy
21 Jun 2025 8:48 PM IST
शिक्षा से स्वर्णिम भविष्य की ओर: मंत्री नेताम
x
छग
Balrampur. बलरामपुर। जिले के हाई स्कूल मैदान में आज शैक्षणिक सत्र 2025-26 के जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के कृषिमंत्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लोकसभा सांसद चिंतामणि महाराज एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मंच से वक्ताओं ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा की महत्ता, संस्कार और राष्ट्रीय निर्माण में बालकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।


इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस, पुस्तकें, कॉपियाँ, स्कूल बैग और साइकिलें वितरित की गईं, जिससे उनके मनोबल को नई ऊर्जा मिली। मंच से यह संदेश भी दिया गया कि समाज के नन्हें बालक ही भविष्य के सशक्त राष्ट्रनिर्माता हैं और उनकी शिक्षा एवं विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज, उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव एवं बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष लोधी एक्का भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान बालकों में उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी है, जिसे हर वर्ग तक पहुँचाना राज्य का उद्देश्य है।
Tagsशाला प्रवेश उत्सवबलरामपुरशिक्षा अभियानछात्र सामग्री वितरणस्कूल बैगड्रेससाइकिल वितरणमंत्रीगण उपस्थितराम विचार नेतामश्याम बिहारी जायसवालचिंतामणि महाराजBalrampur School Enrollment Festivalstudent kit distributioneducation campaignschool uniformbicycle distributionRam Vichar NetamShyam Bihari JaiswalChintamani MaharajBJP leaders eventछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story