छत्तीसगढ़

जमतई से लौट रहे पर्यटक हादसे का शिकार, 7 युवक घायल

Nil dhankar
17 Jan 2025 3:35 PM IST
जमतई से लौट रहे पर्यटक हादसे का शिकार, 7 युवक घायल
x

गरियाबंद। जिले के जमतई मार्ग में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार में 7 लोग सवार थे। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस 108 और पुलिस को दी। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य को हल्की चोट लगी है। घटना पांडुका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को रायपुर से 7 युवक इनोवा कार में सवार होकर जतमई स्थल घूमने आए थे। बताया जा रहा है कि युवकों ने पहले जतमई घूमें। इसके बाद तौरेंगा जलाशय में पिकनिक मनाने के बाद शाम करीब 6.30 बजे वापिस लौट रहे थे।

इस दौरान उनकी इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार सभी लोग नशे में धुत थे। घटना की जानकारी मिलते ही राहगीर और तौरेंगा गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।


Next Story