छत्तीसगढ़

वाटर फाॅल में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे पर्यटक

Nilmani Pal
5 July 2023 5:26 AM GMT
वाटर फाॅल में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे पर्यटक
x

बालोद। जिला के नारागांव जंगल मे सियादेवी मंदिर के पास स्थित वाटर फाॅल की रौनक देखने आने वाले कई लोग खतरों के खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। हालांकि यहां का नजारा लोगों के लिये आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बना हुआ है। लेकिन यहां पर खतरनाक जगहों पर जाने वाले को रोकने वाला कोई नही है। कई लोग बेरोक टोक इस वाटरफाॅल के खतरनाक जगहों पर भी चढ़ रहे हैं जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। सुरक्षा के नाम पर यहां पर कुछ जगहों पर नहीं जाने के लिए प्रवेश निषेध का फ्लेक्स लगा दिया गया है। जिसे लोग नजर अंदाज कर उन जगहों पर भी जा रहे हैं।

ये नजारा है नारागाॅव जंगल मे सियादेवी मंदिर के पास स्थित वाटर फालॅ का अमूमन हर साल मानसून सीजन में यहां ऐसा नजारा देखने को मिलता है। इस सीजन में यहां के प्राकृतिक सौदंर्य के नजारे को देखने जिले सहित दूरस्थ अंचल के हजारो पर्यटक भी यहां पहुचते हैं। जंगल से होकर चट्टानों से होते हुए आ रही बारिश का पानी व लगभग 25 फीट ऊंचे पत्थरो से लगातार नीचे गिर रहे पानी के स्थल तक जाना कई मायने में खतरनाक है लेकिन इसे विडम्बना हि कहा जाये कि यहां कोई भी स्थान मे जाने वालो को रोकने वाला कोई नही है।


Next Story