छत्तीसगढ़
PM मोदी सहित देश के शीर्ष नेताओं ने CM साय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Shantanu Roy
21 Feb 2025 10:08 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के सेवा, समर्पण और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने जताया आभार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, लोकसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों और प्रदेशवासियों सहित सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याण के लिए उनका संकल्प अटूट है, और वे प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





