छत्तीसगढ़
ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक से टूल्स चोरी का खुलासा, नौसाद गिरफ्तार
Shantanu Roy
21 Feb 2026 12:01 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के नॉर्थ जोन में चोरी के एक प्रकरण का खुलासा करते हुए थाना खमतराई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के तहत ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा में ट्रक से टूल्स और गैस चूल्हा चोरी करने वाले आरोपी नौसाद को धर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी आनंद कुमार सहाय, निवासी कबीर नगर रायपुर ने 19 फरवरी 2026 को थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनका ट्रक (CG 04 HV 3497) 18 फरवरी की रात ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा में खड़ा किया गया था। अगले दिन सुबह ट्रक में रखे टूल्स सामान और गैस चूल्हा, कुल कीमती लगभग 8,000 रुपये, गायब मिले। अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना खमतराई पुलिस ने पतासाजी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।
इसी दौरान सूचना मिली कि एक ऑटो (CG 04 LK 7275) में सवार दो व्यक्ति चोरी के टूल्स बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि पीछे बैठे एक संदिग्ध को मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नौसाद पिता अब्दुल जब्बार, उम्र 34 वर्ष, निवासी गाजी नगर बीरगांव रायपुर बताया। ऑटो की तलाशी लेने पर उसमें दो जैक, एक रॉड, व्हील पाना और गैस चूल्हा बरामद हुआ। सामान के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें नौसाद ने अपने साथी परवेज आलम के साथ मिलकर 18 फरवरी की मध्य रात्रि ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े ट्रक से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान, कुल कीमती 8,000 रुपये, तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो, कीमती 85,000 रुपये, विधिवत जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 113/2026, धारा 305 (बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रकरण का अन्य आरोपी परवेज आलम फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चोरी एवं नकबजनी जैसे अपराधों पर नियंत्रण के लिए नॉर्थ जोन क्षेत्र में लगातार सघन अभियान और गश्त जारी रहेगी।
Tagsरायपुर पुलिसखमतराई थानाट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठाटूल्स चोरीमयंक गुर्जर DCPनौसाद गिरफ्तारऑटो जब्तबीएनएस धारा 305 बीचोरी का खुलासानॉर्थ जोन रायपुरRaipur PoliceKhamtarai Police StationTransport Nagar Ravanbhathatools theftMayank Gurjar DCPNaushad arrestedauto seizedBNS Section 305 Btheft revealedNorth Zone Raipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





