
x
बिलासपुर। टूल किट मामले में हाईकोर्ट ने रमन सिंह और संबित पात्रा को बड़ी राहत दी है। टूल किट मामले में दर्ज एफआईआर के खिलाफ रमन सिंह, संबित पात्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने आगामी सुनवाई तक FIR पर रोक लगा दी है। बता दें कि रमन सिंह और संबित पात्रा ने FIR के खिलाफ बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। मामले पर सुनवाई करते हुए जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की कोर्ट ने FIR पर रोक लगाने का फैसला सुनाया है।
Next Story





