छत्तीसगढ़

गर्लफ्रेंड से लिया ब्रेकअप का बदला, चाकू मारने वाला प्रेमी गिरफ्तार

Nil dhankar
30 Jun 2025 7:35 AM IST
गर्लफ्रेंड से लिया ब्रेकअप का बदला, चाकू मारने वाला प्रेमी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर। ब्रेकअप से नाराज युवक ने कोरबा से आकर अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान युवती की बहनों ने किसी तरह बीच-बचाव की कोशिश की। तब युवक ने उन पर भी ताबड़तोड़ वार किया। युवतियों के शोर मचाने पर युवक वहां से भाग निकला। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की टीम ने आरोपी और उसके साथी को कोरबा जिले में घेराबंदी कर पकड़ लिया है।

बता दें कि कोरबा जिले में रहने वाली उर्मिला श्रीवास अपनी बहनों के साथ किराए के मकान में रहकर निजी संस्थान में काम करती थी। शुक्रवार की रात उसके कमरे से चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे। कमरे में खून फैला हुआ था। उर्मिला की बहन सुनीता उर्फ सुषमा टायलेट में बंद थी। उर्मिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में किचन में पड़ी थी। उसकी बहन रानी उर्फ प्रमिला दरवाजे के पास खून से लथपथ थी। उनकी स्थिति देखते हुए पड़ोसी तत्काल ऑटो लेकर आए।

घायलों को ऑटो में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। इधर घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल में उर्मिला ने बताया कि कोरबा जिले के ग्राम अरदा निवासी अमन पटेल (25) से उसका प्रेम संबंध था। बाद में युवती ने उससे संबंध तोड़ लिया। इसी बात से युवक नाराज था। युवक ने उनके घर आकर युवती से बात करने की कोशिश की। मना करने पर उसने धारदार हथियार से उर्मिला पर हमला किया। इसे देख उसकी बहनों ने बीच-बचाव की कोशिश की। तब युवक ने उन पर भी जानलेवा हमला किया। शोर मचाने पर युवक वहां से भाग निकला।

प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी युवक बिलासपुर से कोरबा जाने के लिए निकला है। तब पुलिस की टीम ने कोरबा जिले में घेरांबदी कर अमन और उसके साथी अमित कुमार सिंह (22) निवासी ग्राम अरदा को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से बात करने के लिए शुक्रवार की शाम कोरबा से बिलासपुर आया।


Next Story
null