छत्तीसगढ़

शादी का वादाकर ले गया भगाकर: जबरन शारीरिक संबंध बनाता था आरोपी, गिरफ्तार

Nilmani Pal
10 April 2022 9:12 AM GMT
शादी का वादाकर ले गया भगाकर: जबरन शारीरिक संबंध बनाता था आरोपी, गिरफ्तार
x

रायगढ़। रायगढ़ जिले में नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता को शादी का वादाकर अपने साथ तमिलनाडु भगा ले गया था। मगर वहां ले जाकर उसने लड़की से रेप किया। इधर, पूरे मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को 2 महीने बाद गिरफ्तार किया है। मामला डोंगरीपाली थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पीड़िता की मां ने 5 फरवरी 2022 को पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि 29 जनवरी से उसकी 17 साल की बेटी का कुछ पता नहीं है। काफी पता करने के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। जिसके बाद से पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की।

जांच शुरू करने के बाद सबसे पहले पुलिस ने लड़की की सहेलियों से पूछताछ की थी। इसके अलावा कई और बिंदू पर जांच की गई। जिसमें पुलिस को महासमुंद के रहने वाले चंद्रशेखर चौहान(19) के बारे में पता चला। पता करने पर यह बात भी सामने आई कि चंद्रशेखर ही नाबालिग को भगाकर तमिलनाडु ले गया है।

पुलिस यो यह जानकारी मिलने के बाद तमिलनाडु पुलिस से भी मदद ली गई। इसके बाद युवक और नाबालिग के कोयंबटूर में रहने की बात पता चली। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर पहले लड़की को छुड़ाया। फिर युवक को गिरफ्तार किया गया है। बाद में दोनों को रायगढ़ लाया गया।


Next Story