छत्तीसगढ़

कल AICC दफ्तर में सांसदों और विधायकों की होगी बड़ी बैठक

Nil dhankar
21 Jun 2022 5:58 PM IST
कल AICC दफ्तर में सांसदों और विधायकों की होगी बड़ी बैठक
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेस विधायकों और नेताओं का दिल्ली से बुलावा आया है। इसके बाद प्रदेश से कांग्रेस नेताओं का दिल्ली जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। अभी कुछ देर पहले मंत्री रविन्द्र चौबे, MLA चंद्रदेव राय, विनय जायसवाल, यशोदा वर्मा, छन्नी साहू समेत केके ध्रुव, विक्रम मंडावी, उत्तरी जांगड़े, गुरुदयाल बंजारे, रेखचन्द जैन, राजमन बेंजाम, मोहित केरकेट्टा दिल्ली रवाना हुए है। ये सभी विधायक दिल्ली में जारी आंदोलन में शामिल होंगे।

विधायकों के दिल्ली रवाना होने के बीच यह भी खबर आ रही है कि कल AICC दफ्तर में सांसदों और विधायकों की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में ED के खिलाफ धरना प्रदर्शन के लिए रणनीति बन सकती है। कांग्रेस कल राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च कर सकती है।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने विधायकों की दिल्ली रवानगी को लेकर मीडिया को जानकारी दी थी। मंत्री चौबे ने बताया था कि छत्तीसगढ़ के 71 विधायक आज दिल्ली में रहेंगे। वहीं केंद्र सरकार के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। मंत्री चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार दुर्भावनावश कार्रवाई कर रही। इससे पहले आज सुबह पहले कांग्रेस विधायक जयसिंह अग्रवाल और जुनेजा दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उनके बाद विधायक लक्ष्मी ध्रुव और ममता चंद्राकर भी दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।

Next Story