
जनता से रिश्ता वेबडेस्क :- रायपुर: डाँ. बाबा साहब आम्बेडकर सामुदायिक भवन देवेंद्र नगर में दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा) छत्तीसगढ़ रायपुर के तत्वावधान में कल दिनांक 17/9/2021 शुक्रवार को शाम 5 बजे से अनाकारिक धम्मपाल एवं पेरियार रामास्वामी नायकर जी की जंयती के दिन छत्तीसगढ़ प्रदेश की नव नियुक्त पदाधिकारीयों का शपथग्रहण कार्यक्रम होने जा रहा है. जिसके मुख्य अतिथि - आयु. अमर दीपंकर (केंद्रीय सचिव) BSI,A.गौतमी Reti.IFS(सामाजिक कार्यकर्ता) हैदराबाद, डाँ रत्ना प्रज्ञातारा (Aissd), आयु. दिलीप रागासे (Aissd), अध्यक्षता - के. सोमकुंवर (संरक्षक - बुद्ध धम्म प्रचार समिति नागपुर) उपस्थित रहेंगे।अतः आपसे अनुरोध करते हैं कि समारोह में आप अपनी गौरवपूर्ण उपस्थिति दर्ज करें.
अतः इस अनाकारिक धम्मपाल एवं पेरियार रामास्वामी नायकर जंयती समारोह के अवसर पर रात्रि 9 बजे खीर वितरण एवं मैत्री भोज भी रखा गया है। भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त प्रदेश जिला पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता ससम्मान सादर आमंत्रित हैं।यह उक्त जानकारी रतन गोंडाने प्रदेश अध्यक्ष दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया ने दी.





