छत्तीसगढ़

कल 250 जोड़े विवाह बंधेंगे बंधन में

Nilmani Pal
27 Feb 2023 10:43 AM GMT
कल 250 जोड़े विवाह बंधेंगे बंधन में
x

महासमुंद। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 28 फरवरी को महासमुंद जिले के 250 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। विवाह कार्यक्रम का आयोजन महासमुंद के संजय कानन में 28फरवरी को प्रातः 11ः00 बजे से होगा। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर करेंगे। वे नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास समीर पांडेय ने बताया कि 250 जोड़े विवाह के लिए सभी तैयारियां करीब-करीब पूरी हो गई है।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक सरायपाली किस्मतलाल नंद, छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जिला लघु वनोपज यूनियन महासमुंद के अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, अध्यक्ष नगर पालिका राशि महिलांग, जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेन्द्र कुमार साहू, संगठन पदाधिकारी रश्मि चंद्राकर, कृषि उपज मंडी महासमुंद के अध्यक्ष हीरा बंजारे सहित सरपंच नीलम कोसरे शामिल होंगी।

Next Story