छत्तीसगढ़

पति को बताया निर्दोष, सुसाइड नोट लिखकर पत्नी ने लगा ली फांसी

Nilmani Pal
25 Aug 2023 1:49 AM GMT
पति को बताया निर्दोष, सुसाइड नोट लिखकर पत्नी ने लगा ली फांसी
x
बेटे का ख्याल रखने की बात भी जांजगीरलिखी

जांजगीर। मड़वा पावर प्लांट के एक कर्मचारी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र के कर्मचारी की पत्नी ने घर के बरामदे में लगी खिड़की से फांसी लगाई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी के कारण जान देने की बात लिखी हुई है। महिला ने पति को निर्दोष बताया है।

मड़वा पावर प्लांट के कर्मचारी यशवंत शर्मा अपनी पत्नी तृप्ति और 10 साल के बेटे विवान के साथ कॉलोनी में रहते थे। वो बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे नाइट शिफ्ट में गए थे। घर में सिर्फ तृप्ति और 10 साल का बेटा विवान थे। सुबह साढ़े 5 बजे जब बच्चा उठा, तो उसने अपनी मां को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा।

सुसाइड नोट में ये लिखा है तृप्ति शर्मा ने आत्महत्या करने से पहले एक नोट तैयार किया था। जो पुलिस को उसके शव के पास मिला। सुसाइड नोट महिला ने माता पिता के लिए लिखा था। जिसमें उसने अपने माता-पिता को लिखा है कि आर्थिक तंगी के कारण मैं अपनी जान दे रही हूं, मेरे पति की इसमें कोई गलती नहीं है, उसे कुछ मत करना। साथ ही महिला ने अपने माता पिता से अपने बेटे का ख्याल रखने की बात लिखी है।


Next Story