छत्तीसगढ़

टोकन तुहर हाथ मोबाइल एप बना किसानों का सशक्त सहायक

Shantanu Roy
19 Nov 2025 11:49 PM IST
टोकन तुहर हाथ मोबाइल एप बना किसानों का सशक्त सहायक
x
छग
Bemetara. बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने का अभिनव प्रयास “टोकन तुहर हाथ” मोबाइल एप इस वर्ष किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर प्रारंभ हुई धान खरीदी के दौरान किसान अब बिना किसी भीड़-भाड़ और लंबी लाइन में लगे बिना घर बैठे ही अपना टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इस डिजिटल सुविधा ने न केवल किसानों का समय बचाया है, बल्कि खरीदी केंद्रों पर होने वाली अव्यवस्था और अनावश्यक दबाव को भी समाप्त कर दिया है। ग्राम पदुमसरा
किसान केशव
, दुर्गेश पटेल, तथा ग्राम पदमी के किसान रामनारायण सिन्हा आज धान बेचने हेतु उपार्जन केंद्र पदमी पहुंचे। उन्होंने बताया कि पहले टोकन के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता था, कई बार एक दिन पहले से सेंटर पहुंचना पड़ता था। अब ‘टोकन तुहर हाथ’ एप से 2 मिनट में टोकन कट जाता है और तय समय पर पहुंचने से कोई भी भीड़ नहीं रहती। किसानों ने कहा कि एप के कारण उपार्जन केंद्रों में धक्का-मुक्की, प्रतीक्षा और भीड़ पूरी तरह खत्म हो गई है। अब किसान सीधा निर्धारित समय पर पहुंचकर तौल करवा रहे हैं।

जिससे समय, श्रम और धन तीनों की बचत हो रही है। दुर्गेश पटेल ने बताया कि इस वर्ष खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थाएँ पिछले वर्षों से अधिक मजबूत और किसान हितैषी हैं। तौल प्रक्रिया अधिक तेज, कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगात्मक, केंद्रों में साफ-सफाई, पेयजल, शेड जैसी सुविधाएँ बेहतर उन्होंने कहा अब खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। टोकन समय का पालन होने से कोई अव्यवस्था नहीं होती। प्रशासन ने किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा है। किसान रामनारायण सिन्हा ने बताया कि यदि एप में कोई दिक्कत आती है या खरीदी से जुड़ा कोई सवाल होता है, तो किसान सहायता केंद्र से तुरंत समाधान मिल जाता है। सहायता केंद्र के कर्मचारी धैर्यपूर्वक मार्गदर्शन करते हैं। इससे हमें तकनीक का उपयोग करने में कोई परेशानी नहीं होती। सभी
किसानों
ने राज्य शासन और जिला प्रशासन को इस व्यवस्थित, सरल और पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि टोकन तुहर हाथ ऐप ने धान खरीदी को तनावमुक्त, समय बचाने वाला और आसान बना दिया है। यह तकनीक गांव के साधारण किसान को भी डिजिटल सुविधा से जोड़ रही है। ऐसी पहल किसान हित में मील का पत्थर है। इस प्रकार “टोकन तुहर हाथ” मोबाइल एप ने इस वर्ष धान खरीदी प्रणाली में क्रांतिकारी सुधार लाकर किसानों को बड़ी राहत दी है। यह नवाचार न केवल खरीदी व्यवस्था को सुगम बनाता है बल्कि किसानों की तकनीक पहुंच को भी सशक्त बनाता है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsकलेक्टर ने सेलूदउतई और कोड़िया धान उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण
Next Story