छत्तीसगढ़
Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, गर्मी-उमस से राहत
jantaserishta.com
11 Sept 2026 8:33 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ गई हैं। गुरुवार को राजधानी समेत रायपुर संभाग के कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई। रायपुर के अलावा, दुर्ग, गरियाबंद, धमतरी और जगदलपुर में अच्छी बारिश हुई। दिन में हुई बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 सितंबर को रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में आरेंज और रेड अलर्ट रहेगा। 14 सितंबर तक प्रदेश में छिटपुट बारिश होती रहेगी। राजधानी रायपुर में गुरुवार को दोपहर अच्छी बारिश हुई। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। रायपुर से लगे हुए आउटर के इलाकों में भी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा पखांजूर में 53 मिमी, सोनहत में 39.4 मिमी, मालखरौदा में 37.0 मिमी बारिश हुई।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ मौसमछत्तीसगढ़ आज का मासूमChhattisgarhChhattisgarh weatherChhattisgarh today's innocent
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





