छत्तीसगढ़

आज देश को खामोश राष्ट्रपति नहीं चाहिए, रायपुर में बोले यशवंत सिन्हा

Nil dhankar
1 July 2022 4:53 PM IST
आज देश को खामोश राष्ट्रपति नहीं चाहिए, रायपुर में बोले यशवंत सिन्हा
x

रायपुर। UPA राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान यशवंत सिन्हा ने मीडिया को संबोधित किया। प्रवास के दौरान यशवंत सिन्हा प्रदेश के​ विधायकों और नेताओं से मुलाकात करेंगे। यशवंत सिन्हा के प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM भूपेश बघेल, PL पुनिया और मोहन मरकाम भी मौजूद रहे। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का पद गरिमा का पद होता है, अच्छा होता कि इस पद के लिए चुनाव ही न हो। इस पर सत्ता पक्ष को पहल करनी चाहिए थी।

देश में कई खामोश राष्ट्रपति आए, जो सफल नहीं हुए। आज देश को खामोश राष्ट्रपति नहीं चाहिए। राष्ट्रपति अपने कर्तव्यों का पालन करें, अगर PM के कठपुतली है तो काम नहीं कर पाएगा। आज एक विचारधारा के कारण देश में अशांति का माहौल है। एक विचारधारा समाज को बांटना चाहती है।

Next Story