छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले

Nil dhankar
8 July 2026 7:18 AM IST
साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक आज शाम 4.00 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। सूत्रों के मुताबिक नकटी गांव को लेकर बड़े फैसले आ सकते है।

यह भी पढ़े

छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा। सत्र को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब तक विधायकों की ओर से 1,033 प्रश्न लगाए जा चुके हैं। कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, नकटी भूमि विवाद, बिजली-पानी संकट, सड़क निर्माण और मानसून के दौरान व्यवस्थाओं जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। इन मुद्दों को लेकर सदन में तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं। विधानसभा में प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में हत्या, चाकूबाजी, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, नशे का कारोबार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था गंभीर चिंता के विषय हैं। विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए जवाबदेही तय करने और ठोस कार्रवाई की मांग करेगा।

Next Story