छत्तीसगढ़
आज सोनिया गांधी लेंगे सभी राज्यों के अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारियों की वर्चुअल बैठक
Deepa Sahu
9 Jan 2022 12:01 AM IST

x
रायपुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आज (रविवार) को सभी राज्यों के अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारियों की वर्चुअल बैठक लेंगी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी शामिल होंगे।
इस बैठक में कांग्रेस के संचालित अलग-अलग कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली जाएगी। कांग्रेस संगठन अभी पूरे देश में पार्टी सदस्यता अभियान और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। वहीं सोनिया गांधी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा करेंगी।
Next Story





