छत्तीसगढ़

डहरिया दंपति के कारनामे का आज राजेश मूणत करेंगे बड़ा खुलासा

Nil dhankar
28 Feb 2024 9:27 AM IST
डहरिया दंपति के कारनामे का आज राजेश मूणत करेंगे बड़ा खुलासा
x

रायपुर। पूर्व मंत्री शिव डहरिया,पत्नी शकुन डहरिया के सरकारी भूमि संपत्ति पर कब्जे और उनके विकास में सरकारी धन के उपयोग का मुद्दा आज विधानसभा में गूंजेगा। भाजपा के राजेश मूणत आज कई खुलासे करेंगे। सदन में आज 109 ध्यानाकर्षण सूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी। इनमें से 4-5 पर चर्चा होगी। वहीं आज दो केंद्रीय अधिनियमों के अनुमोदन पर संकल्प भी पारित होंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के पहले बजट सत्र का अवसान आज दोपहर होने के संकेत हैं । 1 मार्च तक के लिए आहूत सत्र की शेष बची कार्रवाई आज पूरी कर सदन मानसून सत्र के लिए स्थगित कर दी जाएगी। अंतिम दिन के लिए आज 11 पेज की कार्यसूची जारी की गई। इसमें 109 ध्यानाकर्षण सूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी। इनमें से 4-5 पर चर्चा होगी। वहीं आज दो केंद्रीय अधिनियमों के अनुमोदन पर संकल्प भी पारित होंगे। इतनी बड़ी कार्यसूची 24 वर्षों में पहली बार जारी की गई है।

Next Story