छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज लाखों अधिकारी एवं कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, मंहगाई भत्ते की मांग में करेंगे हड़ताल

Nil dhankar
29 Jun 2022 8:49 AM IST
छत्तीसगढ़ में आज लाखों अधिकारी एवं कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, मंहगाई भत्ते की मांग में करेंगे हड़ताल
x

रायपुर। केंद्रीय कर्मचारियों के समान 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता सहित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एक बार फिर लामबंद हो गए है। छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने आज एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से आज प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। सभी कर्मचारी अधिकारी राजधानी के बूढ़ातालाब धरना स्थल पर जुटेंगे और प्रदेश सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में 12 प्रतिशत कम मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है। जबकि अन्य पड़ोसी राज्यों में राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान मंहगाई भत्ता प्रदान किया जा रहा है। दिन ब दिन बढ़ती महंगाई और कम महंगाई भत्ते ने राज्य कर्मचारियों को आंदोलन के लिए विवश कर दिया है।


Next Story