'छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया': छत्तीसगढ़ का आज स्थापना दिवस, कैसे मिला राज्य को छत्तीसगढ़ का नाम जानिए!

रायपुर: आज का इतिहास: 1 नवंबर इस तारीख का भारत के इतिहास में बहुत महत्व है। इस दिन वर्षों पहले देश के विभिन्न राज्यों का भाषा के आधार पर पुनर्गठन करने का फ़ैसला लिया गया था। 1 नवंबर के दिन साल 1956 से लेकर साल 2000 तक भारत के छह अलग-अलग राज्यों का जन्म हुआ। इसमें मध्य-प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक और केरल शामिल हैं। ये छह राज्य एक ही दिन अपना स्थापना दिवस मनाते हैं। इन छह राज्यों के अलावा साल 1956 में 1 नवंबर के दिन ही देश की राजधानी दिल्ली को भी केंद्र शासित प्रदेश के रूप में पहचान दी गयी थी।
छत्तीसगढ़ का आज स्थापना दिवस है। आज छत्तीसगढ़ को अलग हुए पूरे 21 बरस हो गए। यानी प्रदेश अब अपने युवावस्था में है। अबतक के सफर में छत्तीसगढ़ ने नित नई ऊंचाईयों को हासिल किया है। शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने में सफल रहा है। आज से राज्योत्सव की शुरुआत भी हो रही है। जहां छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति की छटा बिखरेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





