छत्तीसगढ़

आज प्लेसमेंट कैंप में 126 पदों पर होगी भर्ती, यहां सुबह 10 बजे उपस्थित होकर करें अप्लाई

Nilmani Pal
30 Sep 2022 1:24 AM GMT
आज प्लेसमेंट कैंप में 126 पदों पर होगी भर्ती, यहां सुबह 10 बजे उपस्थित होकर करें अप्लाई
x
दुर्ग। जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैंप में कुल 126 पदों के लिए 3 नियोजक शामिल है। कैंप में शामिल नियोजक टॉप कैरियर सर्विसेज रायपुर में सिविल इंजीनियर हेतु 10 पद, वेल्थ साइट इंजीनियर 10 पद, अकाउंटेंट 5 पद, ड्राइवर 10 पद टेलीकॉलर 5 पद, सिक्योरिटी गार्ड 50 पद, डिलीवरी ब्वॉय 10 पद हेल्पर 20 पद। श्रीराम एजूटेक प्राइवेट लिमिटेड रसमड़ा दुर्ग हेतु फिटर 1 पद जीइएम इलेक्ट्रिशियन हेतु 1 पद, बैक ऑफिस सपोर्टर हेतु 01 पद। स्पान टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग हथखोज भिलाई में जूनियर इंजीनियर हेतु 2 पद सीनियर इंजीनियर हेतु 1 पद के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेज के साथ मालवीय नगर दुर्ग स्थित जिला लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर -06 भिलाई में 30 सितंबर को सुबह 10ः30 बजे से उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते है।

Next Story