छत्तीसगढ़
थप्पड़ मारने के बदले बेटे को मौत के घाट उतारा, पिता गिरफ्तार
jantaserishta.com
15 Sept 2024 1:15 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पिता ने अपने इकलौते बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पहले बेटे ने पिता को थप्पड़ मारे, इससे भड़के पिता ने वारदात को अंजाम दिया है। मर्डर के बाद आंगन में खून-खून ही बिखर गया। मामला उरन्दाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मोदे बेड़मा का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले का नाम दलसिंह (25) है। वहीं आरोपी पिता का नाम लछमाराम नाग है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। मामले में मृतक की पत्नी रजाय बाई ने बताया कि 13 सितंबर को रात्रि 8 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि ससुर ने उसके पति को मार दिया है। पति खून से लथपथ घर में पड़ा है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लछमाराम नाग ने अपने इकलौते बेटे को खेत में काम करने जाने के लिए कहा। नहीं जाने पर उसे डांट फटकार करने लगा। अगर खेत में काम में नहीं जाएगा तो निंदाई के लिए 3 क्विंटल धान को बेचना पड़ेगा। कहकर गाली गलौज की।
इससे नाराज होकर आरोपी के बेटे दलसिंह गुस्से में आकर अपने पिताजी को 3 थप्पड़ मार दिए। इससे दोनों में हाथापाई हुई। इसी दौरान आरोपी पास में रखे छूरी से दलसिंह के पेट में घुसा दिया। पेट से ज्यादा खून निकलने लगा। इस दौरान बेटा आंगन में लड़खड़ाकर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





