छत्तीसगढ़

रायपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन आज

Nil dhankar
14 Aug 2023 8:53 AM IST
रायपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन आज
x

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले शहर में आज तिरंगा यात्रा आयोजन किया जा रहा है। भाजपा द्वारा निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह होंगे शामिल। यह झंडा यात्रा दोपहर 3 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से निकाली जाएगी।

इस कार्यक्रम में आज शहर के युवाओं के साथ-साथ भाजपा प्रतिनिधि भी होंगे शामिल। भारत माता की पूजा और झंडावादन के बाद इस यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

Next Story