छत्तीसगढ़

रायपुर के पेट्रोल पंप के डस्टबिन में मिला राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा, FIR दर्ज

jantaserishta.com
18 Aug 2026 9:33 AM IST
रायपुर के पेट्रोल पंप के डस्टबिन में मिला राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा, FIR दर्ज
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) के अनादर का मामला सामने आया है । सैनी पेट्रोल पंप परिसर में कचरे के डिब्बे (डस्टबिन) में राष्ट्रध्वज फेंका हुआ मिला। सूचना मिलने पर तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 'राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971' की धारा 2 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस में दर्ज FIR के अनुसार, शिकायतकर्ता विकास मानिकपुरी 17 अगस्त 2026 की सुबह करीब 5:00 बजे अपनी कार में पेट्रोल भरवाने के लिए इंडियन ढाबा के आगे स्थित 'सैनी पेट्रोल पंप' गए हुए थे। पेट्रोल पंप पर मशीन के पास रखे कचरे के डिब्बे में उनकी नज़र तिरंगे झंडे पर पड़ी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story