छत्तीसगढ़

टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त, नशे में वाहन को चला रहा था ड्राइवर

Nil dhankar
5 Jan 2023 5:41 PM IST
टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त, नशे में वाहन को चला रहा था ड्राइवर
x
छग

कोंडागांव। आपने कई बार सड़क हादसों के बारे में सुना और देखा भी होगा। लेकिन हम आज आपको एक सड़क हादसे का ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें वीडियों बनाने वाले व्यक्ति को पहले से ही पता था कि इस ट्रक का चालक या तो किसी दूसरे को नुकसान पहुंचाएगा, या फिर खुद ही का नुकसान करा बैठेगा।

यह वाकया है नेशनल हाईवे 30 पर बोरगांव फरसगांव के बीच का। लोहे से भरी एक टिप्पर वाहन पुल से नीचे गिर गई। हालांकि इस हादसे में चालक तो सकुशल बच गया था। लेकिन टिप्पर के पीछे कार से सफर कर रहे किसी व्यक्ति ने इस हादसे का एकदम लाइव वीडियो बना लिया और सोशल मिडिया पर डाल दिया। लोहे-गिट्टी से भरे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनआर 4853 नेशनल हाइवे में पलट गई थी जिसका वीडियो सोशल मिडिया मे जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने जाँच के दौरान पाया कि वाहन चालक लेखराम साहू दल्लीराजहरा निवासी नशे का सेवन कर वाहन चला रहा था। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही की है.

Next Story