छत्तीसगढ़

तेज आंधी ने CRPF कैंप में मचाई तबाही, 10 जवान घायल

Nil dhankar
20 May 2023 6:33 AM IST
तेज आंधी ने CRPF कैंप में मचाई तबाही, 10 जवान घायल
x

छत्तीसगढ़। जगदलपुर में तेज आंधी के कारण CRPF बटालियन कैंप में कई बैरकों की टीन की छत उड़ी। इस घटना में हुए नुकसान का अभी तक विस्तृत आकलन नहीं हो पाया है। हालांकि, करीब 30 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट विशाल वैभव ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आंधी से हालात बिगड़े, 10 जवान घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि शुक्रवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम के बदलने के बाद तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई। बारिश के बाद से जगदलपुर दंतेवाड़ा समेत अन्य जगहों पर मौसम सुहावना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Next Story