छत्तीसगढ़
सेवा सेतु से मिली समय पर सेवा, अग्निवीर बनने का सपना हुआ आसान
Shantanu Roy
10 Aug 2026 7:49 PM IST

x
Durg. दुर्ग। शासन की नागरिक-केंद्रित सेवाओं को सरल, सुगम और समयबद्ध बनाने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पोर्टल एवं आधार सेवा केंद्र के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों में सुधार एवं विभिन्न सेवाएं समय पर उपलब्ध हो रही हैं। इसका लाभ लेकर युवा अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। भिलाई कैंप-1 निवासी संतोष कुमार साव के लिए समय पर मिली आधार सुधार सेवा उनके अग्निवीर बनने के सपने को पूरा करने में सहायक बनी। संतोष ने बताया कि उन्हें अग्निवीर सेना भर्ती का फॉर्म भरना था, लेकिन आधार कार्ड में नाम एवं जन्मतिथि गलत दर्ज होने के कारण वे आवेदन नहीं कर पा रहे थे।
उन्होंने आधार सेवा केंद्र, सियान सदन, हुडको, जोन क्रमांक-5, भिलाई में आधार कार्ड में नाम एवं जन्मतिथि सुधार के लिए आवेदन किया। समय पर आधार में आवश्यक सुधार हो जाने के बाद संतोष ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर अग्निवीर सेना भर्ती का फॉर्म भर दिया। संतोष कुमार साव ने सेवा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर आधार सुधार होने से वे अग्निवीर भर्ती का फॉर्म समय से भर पाए। उन्होंने बताया कि उन्हें आधार सेवा केंद्र पर सही जानकारी एवं सरल प्रक्रिया के माध्यम से सहायता मिली, जिससे पूरी प्रक्रिया उनके लिए आसान और सुविधाजनक रही। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से सेवा प्राप्त करना बेहद आसान हो गया है। नागरिकों को आवश्यक सेवाएं उनके नजदीकी केंद्रों पर सरल प्रक्रिया से उपलब्ध कराई जा रही हैं। संतोष साव ने कहा कि समय पर सही सेवा, सशक्त युवा और सुरक्षित भारत की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल शासन की नागरिक हितैषी पहल के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





