छत्तीसगढ़
टाइम टेबल जारी: अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं 25 अप्रैल से
Nil dhankar
10 April 2022 12:58 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
बिलासपुर। बिलासपुर में अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग ने ऑनलाइन एग्जाम की घोषणा के बाद अब टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होकर 7 मई तक चलेंगी। पेपर ऑनलाइन मिलेगा। स्टूडेंट्स अपने घरों से ही परचा हल करेंगे और उन्हें आंसर-शीट कॉलेजों से मिलेगी। परीक्षा में एक लाख 56 हजार 907 स्टूडेंट्स शामिल होंगे।
राज्य शासन ने ऑनलाइन-ब्लाइंडेट मोड पर कॉलेजों की परीक्षा लेने का आदेश जारी किया है। अटल यूनिवर्सिटी ने एग्जाम के लिए नई समय सारिणी घोषित कर दी है। पहले मुख्य परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में 19 अप्रैल से लेने की तैयारी की गई थी। लेकिन, इसी बीच 21 अप्रैल को दीक्षांत समारोह होने वाला है। इसके चलते अब 12 दिनों के भीतर सभी कक्षाओं की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी।
Next Story





