
x
छग
Gaurela-Pendra-Marwahi. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। लंबे समय से एक ही थाने में जमें पुलिसकर्मियों फेरबदल किया गया है। एसपी ने ऐसे सभी अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला कर दिया है, जिनकी एक ही स्थान पर तैनाती 3 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी थी। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने 67 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।महासमुंद 25 मार्च 2026/ जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ेलोरम में जल जीवन मिशन के तहत संचालित हर घर जल योजना ने ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली लाई है। कभी पानी के लिए संघर्ष करने वाला यह गांव आज स्वच्छ और सहज पेयजल उपलब्ध होने पर खुशी जाहिर करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है। बड़ेलोरम के ग्रामीणजन बताते हैं कि पहले पेयजल के लिए हैंडपंप और अन्य अस्थायी स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। पानी लाने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की अधिक खपत होती थी। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी हैकृगांव के सभी 259 घरों तक नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुँच रहा है।
इस परिवर्तन के पीछे मजबूत आधारभूत संरचना का निर्माण किया गया है। गांव में 60 किलोलीटर क्षमता की पानी टंकी का निर्माण 93.17 लाख रुपये की लागत से किया गया। इसके साथ ही 3570 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई, जिससे हर घर तक पानी का निरंतर पहुंच रहा है। पहले से मौजूद 10 हैंडपंप और 1 पावर पंप भी जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। इस योजना की सफलता में ग्राम पंचायत की सक्रिय भूमिका रही है। सरपंच पदमा प्रधान और सचिव सूरज साहू के मार्गदर्शन में जल प्रबंधन को प्रभावी रूप से लागू किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से 6 फरवरी 2026 को ग्राम बड़ेलोरम को हर घर जल प्रमाणित किया गया। इसके साथ ही गांव में संचालन एवं रखरखाव की व्यवस्था की गई है। ग्राम समिति द्वारा प्रत्येक परिवार से 60 रुपये प्रतिमाह जल उपयोग शुल्क लिया जा रहा है, जिससे पाइपलाइन, मोटर और अन्य व्यवस्थाओं का नियमित रखरखाव किया जा सके। गांव की हितग्राही नागबाई बताती हैं कि पहले पानी लाने में काफी समय और मेहनत लगती थी, लेकिन अब घर में ही नल से पानी मिलने लगा है। इससे उनके रोजमर्रा के कार्य आसान हुए हैं और समय की भी बचत हो रही है, जिसे अब वे अन्य उपयोगी कार्यों में लगा पा रही हैं। इस तरह जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्राम बड़ेलोरम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने पर ग्रामीणजनों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





