छत्तीसगढ़

लग्जरी वाहन में इमारती लकड़ी तस्करी, वन विभाग टीम के आते ही गाडी छोड़कर भागे तस्कर

Shantanu Roy
30 Sept 2021 9:09 PM IST
लग्जरी वाहन में इमारती लकड़ी तस्करी, वन विभाग टीम के आते ही गाडी छोड़कर भागे तस्कर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरबा। कोरबा वन मंडल के जंगल मे लग्जरी वाहन में इमारती लकड़ी तस्करी करने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम को देखते ही वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग ने सफारी में लोड 14 गोला सागौन की बेशकीमती लकड़ी के साथ वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोरोकोमा के जंगलों में इन दिनों लकड़ी तस्कर सक्रिय है। शिकायत के बाद कोरबा रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बीती रात कोरोकोमा के समीप सफारी वाहन में बेशकीमती लकड़ी भरकर तस्करी करने ले जा रहे वाहन को धर दबोचा।

हालांकि मौका पाकर वाहन चालक और तस्कर फरार हो गए। बहरहाल जब्त वाहन के संबंध तस्दीक करते हुए वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में कोरबा डीएफओ प्रियंका पाण्डे ने बताया कि कोरकोमा के समीप इमारती लकड़ियों को काट कर तस्करी करने की शिकायत मिली थी।

Next Story