छत्तीसगढ़

साल 2023 में जुलाई तक 6 हजार लापरवाह वाहन चालकों से वसूला गया 25 लाख जुर्माना

Nilmani Pal
13 Aug 2023 3:13 AM GMT
साल 2023 में जुलाई तक 6 हजार लापरवाह वाहन चालकों से वसूला गया 25 लाख जुर्माना
x

बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में यातायात पुलिस बालोद एवं समस्त थाना प्रभारी जिला बालोद के द्वारा लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व विशेष मोटरयान चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिला बालोद में 01 जनवरी 2023 से 31 जुलाई 2023 तक विगत 07 महीनों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने जिले में यातायात व्यवस्था के सुगम सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु लगातार अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले 6161 लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही कर 25,43,360 रू. जुर्माना वसूल किया जा चुका है, जिसमें 1817 प्रकरण माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां 7,70,160 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आम जनों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है इस वर्ष जुलाई 2023 तक 120 जागरूकता कार्यक्रम चलाएं गए है जिसमें 20,000 से अधिक आम लोग लाभान्वित हुए। जिले में चलाएं जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों में महिला कमांडांे के साथ मिलकर ‘‘पिंक वाहन चेकिंग’’, ‘‘गुलाब फुल भेंट कार्यक्रम’’, ‘‘नंबर प्लेट लगवाने अभियान’’ ‘‘स्कूल बस चेकिंग’’ ‘‘रेडियम रिफ्लेटर टेप लगाने अभियान’’ ‘‘पशुओं को सड़क से हटाकर गौशाला पहुंचाने अभियान’’ एवं स्कूली छात्र/छात्राओं के साथ सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूकता कार्यक्रम जैसे विभिन्न गतिविधीयॉ शामिल है।

Next Story