छत्तीसगढ़
तिल्दा-नेवरा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, शराब बेचते बाइक सवार गिरफ्तार
Nil dhankar
29 Nov 2021 11:32 AM IST

x
रायपुर। तिल्दा-नेवरा पुलिस ने शराब बेचते बाइक सवार को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर सूचना पर आरोपी बिशालिक राम जागड़े के कब्जा से घटनास्थल बैकुंठ रेल्वे पुल के पास से एक मोटर सायकल क्र. सीजी 04 एचके 0611 के डिक्की में गुलाबी रंग के थैला में रखा 40 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब कुल मात्रा 7.200 मि.ली. कीमती करीब 4400/रू आरोपी बिशालिक राम जागड़े के कब्जा से जब्त किया गया है. पूछताछ में उक्त अवैध शराब को बिक्री हेतु ले जाना बताया अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबध्द कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक मोहसिन खान थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के निर्देश पर उप निरीक्षक विक्रांत सुरेश कुमार सिंह , आरक्षक 1806 ओम प्रकाश, 1755 विवेक निराला, का महत्व पूर्ण भूमिका रही ।
Next Story





