छत्तीसगढ़

सीएम हाउस में कल मनाया जाएगा तीजा पोरा का तिहार

Nil dhankar
13 Sept 2023 6:13 PM IST
सीएम हाउस में कल मनाया जाएगा तीजा पोरा का तिहार
x

रायपुर। प्रदेश में तीजा पोरा को लेकर जोरो से तैयारियां चल रही है। इसकी रौनक सीएम हाउस में देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार कल मुख्यमंत्री निवास में तीजा पोरा का तिहार मनाया जाएगा। इस दौरान कल बड़ी संख्या मेंं महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सीएम भूपेश बघेल ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म (ट्वीटर) पर शेयर की है। सीएम ने अपनी पत्नी मुक्तेश्वेरी का पकवान बनाते फ़ोटो शेयर किया है। फ़ोटो में वो छत्तीसगढ़ी पकवान खुर्मी और ठेठरी बना रही हैं।


Next Story