छत्तीसगढ़

रायपुर में IPL मैच की टिकट बिक्री हुई शुरू

Nilmani Pal
3 May 2026 9:13 AM IST
रायपुर में IPL मैच की टिकट बिक्री हुई शुरू
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, राजधानी में होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दो हाईवोल्टेज आईपीएल मैचों लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। जो फैंस स्टेडियम में जाकर अपनी पसंदीदा टीम का मैच देखना चाहते हैं, वे अब अपने टिकट बुक कर सकते हैं।

मैच की टिकटों की बुकिंग के लिए आरसीबी (RCB) की आधिकारिक ऐप और वेबसाइट का ही उपयोग करना होगा। आरसीबी vs मुंबई इंडियंस जो 10 मई को होने वाली है उसकी टिकट आप आज से बुक कर सकते है वहीं आरसीबी vs कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच जो 13 मई को है उसकी टिकट आप कल से कर सकते है।

स्टेडियम में एंट्री को आसान बनाने के लिए पहली बार एम-टिकट और क्यूआर कोड (QR) एंट्री सिस्टम लागू किया गया है। वहीं, स्टेडियम के अंदर मिलने वाली फूड और अन्य सुविधाओं को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। पुलिस ने भी इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि टिकट बुक करते समय सोशल मीडिया या किसी अन्य अनधिकृत प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले फर्जी लिंक से पूरी तरह बचें।

अगर आप मैच का आनंद लेना चाहते हैं, तो केवल आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही टिकट खरीदें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें ताकि आप धोखाधड़ी का शिकार न हों। बाकी स्टेडियम की सुविधाओं को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।

Next Story