छत्तीसगढ़

Raipur News: उच्च अधिकारियों से नजदीकी बताकर TI दरियो ने की जमकर वसूली

Nilmani Pal
8 July 2024 5:44 AM GMT
Raipur News: उच्च अधिकारियों से नजदीकी बताकर TI दरियो ने की जमकर वसूली
x

अधिकारियों से शिकायत करने पर वापस टीआई के पास ही शिकायतकर्ता को भेज दिया जाता था, कई पीडि़तों को ही आरोपी बनाने की जानकारी मिली है

रायपुर Raipur News। नाम नहीं छापने के शर्त में एक भुक्तभोगी ने बताया कि टीआई वेदवती दरियो छोटे-बड़े केस के हिसाब से रिश्वत की डिमांड करती थी। अगर कोई पीडि़त थाने पहुंचे तो टीआई वेदवती दरियो TI Vedvati Dario को रिश्वत देना मज़बूरी हो जाता था। बिना रिश्वत के कार्रवाई शुरू ही नहीं करती थी।एक भुक्तभोगी ने बयां किया दर्द - उक्त भुग्तभोगी ने आगे बताया कि टीआई वेदवती दरियो ने उनके साथ मारपीट भी की है। और मामले में उसे ही आरोपी बनाने में तुली हुई थी। उच्च अधिकारियों से शिकायत का भी काई फायदा नहीं मिला उलटे टीआई के पास ही उन्हे भेज दिया गया। रिश्वतखोर टीआई देववती दरियो उच्च अधिकारियों के दरियादिली के कारण किसी को कुछ समझती ही नही थी। और कई मामले में रिश्वत नही मिलने के कारण पीडि़तों को ही मुजरिम बना देती थीं। उपर शिकायत करने पर भी कोई अधिकारी टी आई देववती दरियो के खिलाफ सुनना पसंद नही करते थे उल्टे टी आई के पास ही वापस भेज देते थे। और शिकायत के बाद वापस आने के बाद उसकी डिमांड बढ़ जाती थी।एसीबी के कड़े रुख के कारण जेल गई तब जाकर उसे सस्पेंड किया गया। chhattisgarh

chhattisgarh news बता दें कि वेदवती को ACB ने शुक्रवार शाम 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। दरअसल, महिला थाने में लोधीपारा की रहने वाली एक महिला आई। पति से तंग आकर महिला ने थाने की प्रभारी वेदवती से कार्रवाई करने और एफआईआर दर्ज करने को कहा। आरोप है कि, महिला इंस्पेक्टर ने 50 हजार रुपए की डिमांड कर दी। मिन्नतें करने के बाद वो 35 हजार में केस दर्ज करने को राजी हुईं थी।

इसके बाद शिकायतकर्ता महिला ने ACB दफ्तर जाकर सारी बात अधिकारियों को बता दी। करीब एक हफ्ते पहले एंटी करप्शन में ये शिकायत पहुंची। शुक्रवार सुबह महिला वापस थाने पहुंची लेकिन थाने में भीड़ ज्यादा होने के कारण टीआई दरियो ने उन्हें वापस लौटा दिया। एसीबी की टीम लगातार पीडि़ता के साथ मौजूद थी। इसके बाद पीडि़ता शाम को फिर थाने पहुंचीं। जब पीडि़ता ने थाने के अंदर ञ्जढ्ढ को 20 हजार रुपए दिए तब बाहर ्रष्टक्च की टीम मौजूद थी। महिला ने इंस्पेक्टर को पैसे देने के बाद ्रष्टक्च के अधिकारियों को इशारा किया। पैसे लेकर दरियो ने अपने जेब में रखे ही थे कि ACB के अधिकारी आ गए। एक केमिकल दरियो के हाथ में लगाया गया जिससे दरियो के हाथ में कलर आ गया। ऐसा इसलिए क्योंकि जो नोट महिला ने दरियो को दिए थे, उनमें एक केमिकल पहले से लगाया गया था।

Next Story