छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक और बारिश का अलर्ट

Nil dhankar
3 March 2024 7:08 AM IST
छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक और बारिश का अलर्ट
x

रायपुर। प्रदेश में आज 3 मार्च को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। ‌वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

बता दें कि मध्य अफ़गानिस्तान और उससे लगे क्षेत्र में एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण से निम्न स्तर और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर उत्तरी अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। क्षोभमंडल के निम्न स्तर पर उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब पर एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। अरब सागर से उत्तर-पश्चिम भारत तक प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है।प्रदेश में क्षोभमंडल के निम्न स्तर पर प्रचुर मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है ।

Next Story