छत्तीसगढ़

पर्चे फेंके, नक्सलियों ने इन लोगों को दी धमकी

Nilmani Pal
13 Feb 2023 6:00 PM IST
पर्चे फेंके, नक्सलियों ने इन लोगों को दी धमकी
x

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नक्सली फिर फन फैला रहे हैं. पुलिस की ग्राम खेल समिति से नक्सली बौखला गए हैं. अब पुलिस की ग्राम खेल समिति से खौफ खाकर पर्चे फेंके हैं. भोरमदेव एरिया कमेटी के नाम से नक्सलियों ने पर्चा फेंका है. खेल समिति के माध्यम से मुखबिरी करने का युवाओं पर आरोप लगाया है. एसपी लाल उमेद सिंह का साथ न देने और ग्राम समनापुर के ग्रामीणों को खेल समिति से अलग होने की अपील की.

नक्सलियों के खिलाफ साजिश करने वालों को सजा देने की चेतावनी दी. ग्राम समनापुर के पंचायत भवन में पर्चा फेंका गया था. इलाके में खौफ का माहौल है.



Next Story