छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में जबरदस्त मुकाबला, प्रहलाद बने स्ट्राइकर ऑफ द मैच

Shubhra Nandy
24 Oct 2026 9:28 AM IST
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में जबरदस्त मुकाबला, प्रहलाद बने स्ट्राइकर ऑफ द मैच
x
मुकाबला बराबर
रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के दूसरे दिन मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन गोल किए और मैच 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मुकाबले में प्रहलाद को 'स्ट्राइकर ऑफ द मैच' और करण धनुक को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया।
शुरुआती दो क्वार्टर में मैनपाट का दबदबा
ओलंपियन प्रदीप मोर की टीम मैनपाट टाइटन्स ने शुरुआती दो क्वार्टर में आक्रामक खेल दिखाया। मुकाबले के सातवें मिनट में प्रहलाद टांडी को गोल करने का अवसर मिला, लेकिन बैलाडिला बुल्स के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने लगातार हमले किए। संदीप ठाकुर और प्रवीण यादव ने भी गोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहले हाफ में मैनपाट की टीम ने विपक्षी डिफेंस पर दबाव बनाए रखा।

आखिरी दो क्वार्टर में बैलाडिला की शानदार वापसी
ओलंपियन चिंगलेनसाना सिंह की टीम बैलाडिला बुल्स ने दूसरे हाफ में जोरदार वापसी की। जसकरण सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए राहुल यादव को गोल करने का मौका दिया। इसके बाद जसकरण ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मुकाबले को और रोमांचक बना दिया। मैनपाट के प्रहलाद ने रिवर्स फ्लिक के जरिए शानदार गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि अंतिम क्षणों में बैलाडिला के निहाल हुसैन अंसारी ने पेनल्टी कॉर्नर के रिबाउंड पर गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया।
प्रहलाद और करण धनुक को मिला पुरस्कार
मुकाबले में प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए प्रहलाद को 'स्ट्राइकर ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं, करण धनुक को 'प्लेयर ऑफ द मैच' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों टीमों के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। मैच के अंतिम क्षणों में बैलाडिला की वापसी से मैनपाट टाइटन्स को जीत के बजाय ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।
Next Story